बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ का असर भोपाल के मौसम पर दिखने लगा है। मंगलवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे। इससे तपिश कम हुई और दिन का तापमान 15 दिन बाद फिर 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सोमवार से 1.8 डिग्री कम है। हालांकि रात के तापमान में उलटा असर दिखा। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो 24 घंटे में 0.6 डिग्री बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार के अनुसार बुधवार को भी बादल छाए रह सकते हैं।
समाचार
बंगाल की खाड़ी के तूफान ‘अक्वान’ का असर: भोपाल में बादलों से दिन ठंडा, रातें कुछ गर्म
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे

बंगाल की खाड़ी के तूफान ‘अक्वान’ का असर: भोपाल में बादलों से दिन ठंडा, रातें कुछ गर्म
साझा करेंWhatsApp
