समाचार
Opening page
Preparing your workspace...
समाचार
बिल्डिंग मालिक और उसका परिवार भी इसी इमारत में रहता था और उसके भी मलबे में दबने की खबर है। मलबे से चार-पांच लोगों को पहले ही बचाया जा चुका है। बचाव टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। यह इमारत गली के बिल्कुल अंदर की ओर है। रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी जमा हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी। 12 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। सारी जानकारी मिलने के बाद ही पता चलेगा।
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर करीब 3.10 बजे पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मलबे में अभी भी 6-7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर कंट्रोल को दोपहर करीब 3:15 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इमारत की पहली मंजिल पर मौजूद एक परिवार के चार से पांच लोग हादसे के वक्त अंदर थे। घायलों को राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ले जाया गया है। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं और ऊपर चार मंजिलें बनी थीं, जिनमें अलग-अलग परिवार रहते थे। बिल्डिंग मालिक का परिवार भी इसी इमारत में रहता था और उसके भी मलबे में दबे होने की खबर है।
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया