बड़ी भोपाल में ई-गेट चालान व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के विरोध में डंपर मालिकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को करीब एक हजार डंपरों का संचालन बंद कर दिया गया, जिससे निर्माण सामग्री की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। डंपर मालिकों का आरोप है कि विभाग ई-गेट पर दर्ज फोटो और फुटेज के आधार पर छह महीने बाद लाखों रुपए के चालान भेज रहा है। कई मामलों में वाहन मौके पर मौजूद ही नहीं थे। स्टोन क्रेशर ऑनर्स एसोसिएशन का दावा है कि करीब दो हजार डंपर मालिकों को भारी जुर्माने के नोटिस भेजे गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शिवहरे ने अपने नौ साल से कबाड़खाने में खड़े डंपर का उदाहरण दिया। शिवहरे के अनुसार डंपर क्रमांक एमपी04 एचई3804 पर 28 अप्रैल को दो चालान जारी हुए। दोनों में कुल 4.42 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
समाचार
भोपाल में ई-गेट चालान की कथित गड़बड़ी से नाराज डंपर मालिकों ने एक हजार डंपरों के पहिए रोके
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे

भोपाल में ई-गेट चालान की कथित गड़बड़ी से नाराज डंपर मालिकों ने एक हजार डंपरों के पहिए रोके
साझा करेंWhatsApp
