मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़इतों को त्वरित सहायता के लिए भोपाल स्थित साइबर मुख्यालय में राज्य स्तरीय साइबर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर अंशुमान यादव ने की। बैठक में पूरे वर्ष के दौरान प्रदेश में घटित साइबर अपराधों की समीक्षा की गई। बैठक में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एडीजी साइबर अंशुमान यादव ने साइबर सेल की कार्यप्रणाली को नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सिटीजन सर्विस डिलीवरी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य पीड़ितों को आर्थिक राहत पहुंचाना बताया गया। अधिकारियों से इस दिशा में तेजी से काम करने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससे साइबर धोखाधड़ी के शिकार नागरिकों को समय पर सहायता मिल सकेगी। शिकायतों का प्रभावी निराकरण भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में 1930 सिटीजन हेल्पलाइन को और सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा हुई। पीड़ितों की सुरक्षा और प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई के लिए राज्य एवं जिला स्तर की साइबर इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। साइबर शाखा को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में काम जारी है।
समाचार
भोपाल में साइबर समीक्षा: ठगी पीड़ितों को राहत दिलाने के निर्देश
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे
