पिछले साल के विवादों के विपरीत, इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की मानवाधिकार विशेषज्ञ को मिला
वैचारिक रूप से बंटे विश्व में नोबेल शांति पुरस्कार का निर्णय अक्सर विवादों में घिर जाता है। पिछले साल वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को यह पुरस्कार मिलने पर वैश्विक उदारवादी हलकों में काफी आपत्तियां उठी थीं। ये आपत्तियां तब और पुष्ट हो गईं जब उन्होंने अपने देश पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रमण और वहां के राष्ट्रपति को बंदी बनाने के बाद अपना पदक उन्हें सौंप दिया। ट्रंप का मानना है कि 'आठ युद्धों को समाप्त करने' के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए था, लेकिन पश्चिम एशिया में उनकी चालों ने क्षेत्र और वैश्विक अर्थव्यवस्था को अनिश्चितता में धकेल दिया है।
