भोपाल के 45 इलाकों में शनिवार को 4 से 7 घंटे बिजली कटौती, मेंटेनेंस के कारण सप्लाई पर असर
भोपाल के करीब 45 इलाकों में शनिवार को 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें सर्वधर्म सी सेक्टर, बीमाकुंज, बंजारी, सेमरा, पंचवटी और कोलुआ शामिल हैं। फाइन एन्क्लेव, जनता नगर और खेजड़ा बरामद समेत कई बड़े इलाके भी इस कटौती की जद में हैं। लोग बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।
