मध्य प्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में खुद को एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले अमित तिवारी के खिलाफ अरेरा हिल्स पुलिस ने सोमवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अमित तिवारी के रूप में हुई है। मामले का खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी के आधार पर हुआ था। आरटीआई कार्यकर्ता सुरेश विश्वकर्मा ने वल्लभ भवन से आरटीआई के माध्यम से जानकारी जुटाई थी। इस जानकारी में अमित तिवारी के खुद को एडिशनल डायरेक्टर बताने को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई। इसके बाद सुरेश विश्वकर्मा ने एसीपी एमपी नगर थाने में मामले की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीपी ने मामले की जांच के आधार पर अरेरा हिल्स पुलिस ने अमित तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।
समाचार
एडिशनल डायरेक्टर बताकर घूमने वाले पर एफआईआर
16 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे
