दमोह शहर के नूरी नगर सिताबावरी क्षेत्र में शनिवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए शाम को सागर से डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान दमोह पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं, एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया की मौजूदगी में कसाई मंडी चौकी प्रभारी को निलंबित करने के भी निर्देश दिए गए। हिंदूवादी संगठनों और गौभक्तों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शहर का बाजार बंद कराकर घंटाघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। भागवताचार्य रसराज महाराज ने कहा कि दमोह जैसी धार्मिक नगरी में बार-बार ऐसी घटनाएं होना बेहद दुखद है। उन्होंने पूरे हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया और सरकार से अवैध बूचड़खानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय खत्री ने जिला प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की नाकामी के कारण दमोह में लगातार गोवंश की हत्या की घटनाएं हो रही हैं। खत्री ने आरोप लगाया कि दमोह में गौहत्या की घटनाएं बंद नहीं हुई हैं और प्रशासन से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माणों को बुलड़ोजर से जमींदोज कर दिया। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
समाचार
दमोह में गोवंश अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों का विरोध, बाजार बंद
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे

दमोह में गोवंश अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों का विरोध, बाजार बंद
