वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में बदलने की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए कलेक्टर बालागुरू के. ने इछावर तहसील के ग्राम लोटिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक वन अधिकार (सीएफआरआर) और वन ग्रामों के राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन की कार्यवाही की प्रगति जानी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि इसे जल्द पूरा किया जा सके। इसके बाद कलेक्टर बालागुरू ने ग्राम सेमली जदीद पहुंचकर व्यवस्थापन संबंधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वहां की स्थिति और प्रगति की जानकारी प्राप्त की और सभी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मामलों के प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत पटवारियों द्वारा किए जा रहे दस्तावेजों के पंजीयन कार्य की भी समीक्षा की।
समाचार
वन ग्रामों का निरीक्षण, कार्यों में तेजी के निर्देश
28 अक्टूबर 2026 को 10:18 pm बजे
वन ग्रामों का निरीक्षण, कार्यों में तेजी के निर्देश
