भैरूंदा के राय साहब भंवर सिंह महाविद्यालय में दीपावली उत्सव को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूरा परिसर दीपों, आकर्षक रंगोलियों और फूलों से सजाया गया था। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं
भैरूंदा के राय साहब भंवर सिंह महाविद्यालय में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा परिसर दीपों, रंगोलियों और फूलों से सजाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। संस्था संचालक डॉ. नरेंद्र सिंह भाटी ने विद्यार्थियों और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि जीवन में ज्ञान का दीप सदैव प्रज्ज्वलित रखना चाहिए। उप प्राचार्य डॉ. वायएस चंदेल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आपसी एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक समिति प्रभारी आनंद अहिरवार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
