मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के सिवनी मालवा सबस्टेशन में एक बड़ी संभावित दुर्घटना टल गई। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान एक पावर ट्रांसफार्मर में असामान्य आवाज और बुशिंग के पैरामीटर में गड़बड़ी का पता चला। यदि समय रहते इसका पता न चलता तो बुशिंग फेल होने से ट्रांसफार्मर को गंभीर क्षति पहुंच सकती थी, जिससे दुर्घटना और लंबे समय तक बिजली गुल रहने के साथ बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता था। यह घटना एमपी ट्रांसको में नियमित रात्रिकालीन निरीक्षण की कार्यसंस्कृति का परिणाम है। आउटसोर्स सुरक्षा कर्मी आदर्श लावंशी ने 132 केवी सबस्टेशन के 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर से असामान्य आवाज सुनी। उन्होंने तत्काल आउटसोर्स ऑपरेटरों श्यामसुंदर गौर और नितिन कुमार गौर को सूचित किया। कर्मियों ने स्थिति का निरीक्षण कर गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जानकारी दी। सहायक अभियंता बीपी। इस त्वरित कार्रवाई से संभावित फेल्योर, उपकरण क्षति, दुर्घटना और विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका को टालते हुए बड़े आर्थिक नुकसान से बचा जा सका।
समाचार
एमपी ट्रांसको: रात्रिकालीन निरीक्षण से ट्रांसफार्मर फेल होने का बड़ा खतरा टला
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे

एमपी ट्रांसको: रात्रिकालीन निरीक्षण से ट्रांसफार्मर फेल होने का बड़ा खतरा टला
साझा करेंWhatsApp
