राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसव के कुछ घंटे बाद 19 वर्षीय प्रसूता अमरीबाई की मौत हो गई। रविवार तड़के करीब 3 बजे अमरीबाई ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल के और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि रातभर गुहार लगाने के बावजूद अमरीबाई को समय पर उपचार नहीं मिला, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सास धापूबाई के अनुसार, प्रसव के बाद अमरीबाई को तेज रक्तस्राव शुरू हो गया था। उन्होंने कई बार नर्सिंग स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन नर्सों ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। धापूबाई ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने ड्यूटी नर्स को पैसे भी दिए थे, लेकिन फिर भी इलाज में देरी की गई।
समाचार
राजगढ़ अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे

राजगढ़ अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप
साझा करेंWhatsApp
