800 से अधिक निर्यातकों और उद्यमियों ने कराई सहभागिता
मध्य प्रदेश एक्सपोर्ट एंड एफटीए कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में हुआ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने निर्यातकों के लिए पांच नई व्यवस्थाओं का शुभारंभ किया। इस आयोजन में 800 से अधिक निर्यातकों और उद्यमियों ने पंजीकरण कराया। कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश के निर्यात को बढ़ाना और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों का लाभ उठाने में मदद करना था। चीन में उत्पादन लागत बढ़ने के कारण भारतीय निर्माताओं के लिए वैश्विक बाजार में एक बड़ा अवसर पैदा हुआ है, जिसका लाभ उठाने के लिए उद्यमियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने की सलाह दी गई। कॉन्क्लेव में प्रदेश के 800 से अधिक निर्यातकों और उद्यमियों ने भाग लिया। इसमें तकनीकी सत्र, उद्घाटन सत्र, तीन पैनल चर्चाएँ, दो प्रेजेंटेशन और एक फायरसाइड चर्चा शामिल थी। परिसर में 7 शासकीय संस्थाओं और प्रदेश के ओडीओपी एवं जीआई उत्पादों के 14 स्टॉल लगाए गए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि देश के कुल निर्यात में एमएसएमई का योगदान लगभग आधा है। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्पादन का पैमाना और क्षमता बढ़ाकर प्रति इकाई लागत कम की जा सकती है। मंत्री काश्यप ने उद्योग संगठनों से निर्यात की संभावनाएँ तलाशने और शासन के पास लाने का आग्रह किया।
एमपी ट्रेड पोर्टल के एफटीए मॉड्यूल पर, निर्यातक अपने उत्पाद के लिए हर समझौते में लगने वाले शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एफटीए एक्सेलेरेटर के माध्यम से चार क्षेत्रों की 80 निर्यात इकाइयों को सही समझौता चुनने, प्रमाणन, मूल्य निर्धारण और विदेशी खरीदारों से बैठक तक सहयोग प्रदान किया जाएगा। कॉन्क्लेव में "एफटीए का व्यावहारिक उपयोग" विषय पर पहली पैनल चर्चा हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने निर्यात खेप को कारखाने से खरीदार तक ले जाने की प्रक्रिया, एचएस कोड, उत्पत्ति के नियम और प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी। "मध्य प्रदेश का उद्योग और निर्यात लक्ष्य" तथा "शासकीय संस्थाओं की भूमिका" जैसे विषयों पर भी पैनल चर्चाएं हुईं। इन चर्चाओं में विभिन्न कंपनियों और शासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने व्यापार समझौतों का लाभ उठाने, निर्यात ऋण, बीमा और अन्य सहायता की जानकारी दी। संयुक्त विदेश व्यापार महानिदेशक अभिषेक शर्मा ने केंद्र के निर्यात संवर्धन मिशन पर प्रस्तुतीकरण दिया और ट्रेड कनेक्ट पोर्टल की जानकारी साझा की।
