कलेक्टर ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, पेंशन, आधार, ई-केवाईसी शिविर आज लगे
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानने के उद्देश्य से हटा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्हारी में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर भ्रमण किया, ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया तथा शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों का निरीक्षण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं, योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों और आवश्यक सुधारों की जानकारी प्राप्त की गई।
