उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत बन रहे एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण में फलादिया मस्जिद का हिस्सा बाधक बन रहा है। नगर निगम ने मस्जिद प्रबंधन को नोटिस जारी कर प्रभावित जमीन और भवन से जुड़े दस्तावेज मांगे थे, जिसमें 224 वर्ग मीटर क्षेत्र प्रभावित होने की बात कही गई थी। अब मस्जिद की इंतेजामिया कमेटी ने निगम को जवाब देकर इन दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। कमेटी ने 27 अक्टूबर को भेजे जवाब में कहा कि उन्हें निगम का सूचना पत्र 23 अक्टूबर को मिला था, जबकि सुनवाई के लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय थी। कमेटी ने बताया कि दस्तावेज जुटाने के लिए केवल तीन दिन का समय मिला, जिसमें सरकारी छुट्टियां भी शामिल थीं। वक्फ संपत्ति से जुड़े प्रमाणित दस्तावेज मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड से आवेदन करके प्राप्त करने होंगे, इसलिए उन्हें जमा करने के लिए और समय दिया जाए।
समाचार
फलादिया मस्जिद बनी एलिवेटेड ब्रिज निर्माण में बाधक, प्रबंधन ने मांगे नक्शे और समय
30 अक्टूबर 2026 को 11:24 pm बजे

फलादिया मस्जिद बनी एलिवेटेड ब्रिज निर्माण में बाधक, प्रबंधन ने मांगे नक्शे और समय
साझा करेंWhatsApp
