मंगलवार रात करीब 10 बजे बरखेड़ी बस स्टॉप के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई
बड़ी में मंगलवार रात मगरधा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। बरखेड़ी बस स्टॉप के पास रात करीब 10 बजे दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हुई। मृतकों में 10 साल का बच्चा और एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। भुराली निवासी दिलीप, पिता विश्राम (40), और उनके बेटे आयुष की मौत हो गई। आयुष कक्षा पहली का छात्र था। दोनों एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर दुलिया निवासी देवेंद्र पिता अजब वर्मन (55) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह रहटगांव तहसील कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना के बाद घायल दिलीप और आयुष को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। दिलीप ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। आयुष की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर किया। उपचार के लिए ले जाते समय आयुष की भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में तीनों बाइक सवारों की जान चली गई।

