मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप, सामान्य प्रशासन विभाग ने मध्य प्रदेश में वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर हल करने के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे इस विशेष अभियान के तहत लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें। आदेश में बताया गया है कि विभिन्न विभागों, संभाग और जिला स्तर के कार्यालयों में पद उपलब्ध न होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति के कई मामले लंबित थे। हालांकि, हाल के दिनों में विशेष अभियान चलाकर बड़ी संख्या में पदोन्नति होने से अब प्रत्येक संवर्ग में पर्याप्त पद उपलब्ध हो गए हैं। इस स्थिति का लाभ उठाते हुए, विभाग के अंतर्गत लंबित सभी अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण विशेष अभियान के माध्यम से किया जाएगा।
समाचार
लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामले होंगे हल: विशेष अभियान
6 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे
