कटनी में अधिवक्ता अशोक जैन से अभद्रता के विरोध में नगर निगम के सामने चक्काजाम, तीन घंटे से रास्ता बंद
कटनी में अधिवक्ताओं ने गांधीगंज में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अधिवक्ता अशोक कुमार जैन के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के विरोध में नगर निगम कार्यालय के सामने चक्काजाम किया। जिला अधिवक्ता संघ का यह प्रदर्शन गुरुवार को शुरू हुआ और करीब तीन घंटे से जारी है। अधिवक्ता सड़क के दोनों ओर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। इससे नगर निगम के सामने से गुजरने वाले दोनों प्रमुख रास्ते बंद हो गए। मुख्य बाजार जाने वाले रास्ते पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता बुधवार को गांधीगंज में कार्रवाई करने पहुंचा था।
