मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश राय ने बताया, हर महीने की 09 तारीख को गर्भवती महिलाओं को मिलेगी विशेषज्ञ जांच और परामर्श सेवाएं
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर महीने की 09 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राकेश राय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर गर्भवती को नियमित रूप से गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल सेवा सुनिश्चित करना है। इस विशेष दिन पर, गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व जांच, समुचित उपचार और परामर्श सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। यह स्वास्थ्य जांच शुक्रवार, 09 तारीख को जिला चिकित्सालय और सिविल अस्पताल में आयोजित होगी।
