शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, दमोह में 3 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराना था। प्राचार्य जीपी चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हर व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। कार्यक्रम महाविद्यालय के जी ब्लॉक के सामने आयोजित हुआ, जिसमें महाविद्यालय परिवार ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में बादाम, अंजीर, आम, जामुन, सहजन और अन्य विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। रोपण के साथ ही इन पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य जीपी चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका प्रीति वर्मा, दिनेश पटेल, मरकाम और अमिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक अवधेश जैन, डीके नेमा, आरपी अहिरवार, मालती नायक, जया अहिरवार, राधा ताम्रकार, ब्रजेश मोर्य, सुधांशु तिवारी, पूजा तंतवाय, असलम खान, सिद्धांत दुबे, सौरभ श्रीवास्तव, प्रिया थापा और रेशमा परवीन सहित समस्त अतिथि विद्वान और छात्राएं उपस्थित रहीं।
समाचार
दमोह महाविद्यालय में सेवा संकल्प से वृक्षारोपण
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे

दमोह महाविद्यालय में सेवा संकल्प से वृक्षारोपण
