जिले में फर्जी रजिस्ट्री और नाम के आगे उर्फ जोड़कर जमीन हस्तांतरित करने के मामले सामने आने के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय ने दस्तावेजों की जांच सख्त कर दी है। अब रजिस्ट्री करने से पहले आधार कार्ड, खसरा और ऋण पुस्तिका में दर्ज नामों का मिलान किया जा रहा है। तीनों दस्तावेजों में नाम एक समान नहीं होने पर रजिस्ट्री की प्रक्रिया रोक दी जाती है। अब तक इस तरह की 200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां रोकी जा चुकी हैं और 200 से अधिक आवेदन अटके हुए हैं। दरअसल, जिले के पथरिया, बटियागढ़ और तेंदूखेड़ा में ऐसे मामले सामने आए थे, जिनमें नाम के आगे उर्फ जोड़कर या जाति बदलकर दूसरे व्यक्ति के नाम जमीन हस्तांतरित कर दी गई। इन मामलों में दस्तावेजों की जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद कलेक्टर ने दो सब-रजिस्ट्रार को निलंबित कर दिया था।
समाचार
फर्जी रजिस्ट्री मामलों के बाद दमोह में दस्तावेजों का कड़ा मिलान, सैकड़ों आवेदन अटके
19 नवंबर 2026 को 11:28 pm बजे

फर्जी रजिस्ट्री मामलों के बाद दमोह में दस्तावेजों का कड़ा मिलान, सैकड़ों आवेदन अटके
साझा करेंWhatsApp
