गर्भवती गाय की हत्या के बाद दमोह में प्रशासन ने अवैध मीट दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। हिंदू संगठनों द्वारा शनिवार को शहर बंद कर प्रदर्शन करने और प्रशासन से अवैध दुकानों को बंद कराने व अतिक्रमण हटाने की मांग के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर रविवार को पुलिस, नगर पालिका और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में जांच पड़ताल की। टीम ने किल्लाई नाका क्षेत्र में अतिक्रमण कर संचालित की जा रही एक मीट दुकान के अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। दुकानदारों से लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए।
समाचार
दमोह: अवैध मीट दुकानों पर जेसीबी चली, दो प्रभारी निलंबित
5 अक्टूबर 2026 को 11:26 pm बजे
