मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ठंड के प्रभाव से 23 वर्षीय बेटे की मौत के मामले में सरकारी मुआवजे की मांग करने वाली मां की याचिका खारिज कर दी है। मां चिरौजी बाई उडावी मंडला जिले की मोहगांव तहसील के ग्राम सुनटिकरी की निवासी हैं। उन्होंने याचिका में बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा सहमत लाल उडावी 13 जनवरी 2023 को लिंगा पोड़ी के जंगल में था। इस दौरान अत्यधिक ठंड और बहते पानी के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद मां ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की थी। प्रशासन से राहत नहीं मिलने पर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता अंकिता खरे ने नियमों का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत तूफान, भूकंप, बाढ़, आकाशीय बिजली और आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं में मृत्यु पर सहायता का प्रावधान है।
समाचार
ठंड से युवक की मौत पर मुआवजे की मांग खारिज
19 नवंबर 2026 को 11:28 pm बजे
