नगर निगम के प्लास्टिक प्लांट में सोमवार सुबह आग लगी। चार दमकल गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस साल खंती में आग लगने की यह चौथी घटना बताई जा रही है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है
बड़ी की आदमपुर खंती में सोमवार सुबह नगर निगम के प्लास्टिक प्लांट में अचानक आग लग गई। तेली से फैली आग को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फायटरों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस साल खंती में आग लगने की यह चौथी घटना बताई जा रही है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्लांट में प्लास्टिक रिसाइक्लिंग का काम होता है। ऐसे में आग लगने से कचरा प्रबंधन और प्लांट की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आग से उठता धुआं दूर तक दिखाई दिया। जलते कचरे की दुर्गंध आसपास के इलाकों में फैल गई।
