नीमताल चौराहे पर विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे आदिवासी परिवारों का आंदोलन मंगलवार को वन विकास निगम के अधिकारियों से चर्चा के बाद खत्म हो गया। वन विकास निगम के डीएम उमाकांत पांडे ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों से बात की। कलेक्टर के निर्देश पर वन विभाग के एसडीओ राजेश गहलोत धरना स्थल पहुंचे थे। सहमति नहीं बनने पर कलेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया था।
समाचार
आदिवासियों का धरना समाप्त, वन अधिकारियों से हुई चर्चा
14 अक्टूबर 2026 को 11:19 pm बजे
