नाले की गीली मिट्टी में मिले 100 मीटर तक के पगमार्क
इंदौर नाका क्षेत्र के पास एक नाले में बाघ की सूचना से शुक्रवार रात हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंची, लेकिन बाघ दिखाई नहीं दिया। शनिवार को सर्चिंग के दौरान नाले में मिले पगमार्क का एसडीओ कृतिका जायसवाल और रेंजर प्रियंका गोयल ने निरीक्षण किया। मठ वाले हनुमान मंदिर के आगे आम के पेड़ों के पास नाले की गीली मिट्टी में ये निशान मिले हैं। नाले की गीली मिट्टी में करीब 100 मीटर तक आने और जाने के पगमार्क दिखाई दिए हैं। डीएफओ अर्चना पटेल ने बताया कि नाले के पास मिले पगमार्क आकार में छोटे हैं। इन पगमार्क के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बाघ संग्रामपुर, कौड़िया और महोड़िया गांवों की ओर जा सकता है।

