गुरुवार को एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने तीन संदिग्ध अफगानी नागरिकों को पकड़ा है। एटीएस ने तीनों संदिग्धों का मुलायजा करवाकर उन्हें अदालत में पेश किया है। एटीएस सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध फर्जी पासपोर्ट पर प्रवास कर रहे थे। इन संदिग्धों की पहचान गुप्त रखी गई है। गौरतलब है कि एनआईए ने पहले जबलपुर शहर से छह अफगानी संदिग्धों को पकड़ा था। इन संदिग्धों को तीन-तीन करके हिरासत में लिया गया था। ये आरोपी शहर की तंग बस्तियों में नाम बदलकर रह रहे थे। अब एटीएस ने तीन और संदिग्धों को पकड़ा है। एटीएस इन आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ये आरोपी फर्जी पासपोर्ट और वीजा पर रह रहे थे। एटीएस इन आरोपियों की पतासाजी कर रही है। भारतीय दूतावास सहित अफगानिस्तान के दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है। एटीएस इस बात की जानकारी ले रही है कि भारत के भीतर इन संदिग्धों का प्रवेश किस तरह से हुआ। विक्टोरिया अस्पताल में मुलायजा के दौरान इन संदिग्धों का चेहरा ढांक कर लाया गया था। एटीएस के पकड़े गए संदिग्धों के मामले में आगे की जांच जारी है।
समाचार
जबलपुर में नाम बदलकर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने पकड़ा, अदालत में पेश
19 नवंबर 2026 को 11:28 pm बजे

जबलपुर में नाम बदलकर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने पकड़ा, अदालत में पेश
साझा करेंWhatsApp
