मध्य प्रदेश में जल्द ही यात्री ट्रेन की तरह मोबाइल से बस टिकट बुक कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत रेलवे के आईआरसीटीसी की तर्ज पर यह मोबाइल तैयार कराया जा रहा है। यात्री घर बैठे बस का रूट, चढ़ने का स्थान और गंतव्य चुनकर टिकट बुक कर सकेंगे। शुरुआत भोपाल और इंदौर के आईएसबीटी से करने की तैयारी है। योजना में टिकट बुकिंग के साथ बसों की निगरानी, जीपीएस और कैमरे चालू रखने का प्रावधान भी शामिल है।
समाचार
एमपी में मोबाइल से बुक होंगी बस टिकट
14 अक्टूबर 2026 को 11:19 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
