विधायक सुदेश राय ने अपनी धर्मपत्नी अरुणा राय और बेटी अनुष्का राय के साथ दीपावली पर्व के लिए खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी सामग्री के इस्तेमाल और खरीदारी का आह्वान किया। विधायक राय ने एक दुकान से नए कपड़े खरीदे, जबकि उनकी पत्नी अरुणा राय ने मिट्टी के दीये, लक्ष्मी जी की मूर्ति और सजावटी सामान खरीदा। बेटी अनुष्का राय ने फुटपाथ की दुकान से रंगोली के रंग और अन्य जरूरी सामग्री खरीदी। खरीदारी के दौरान, राय परिवार की बहू और विधायक सुदेश राय की पत्नी अरुणा राय ने गृहणी की तरह दुकानदारों से मोलभाव किया। विधायक सुदेश राय ने छोटे-बड़े सभी दुकानदारों को भुगतान किया। विधायक परिवार ने बच्चों को उपहार भी दिए, उन्हें मिठाई खिलाई और दुलार भी किया। उन्होंने दुकानदारों से बाजार की स्थिति और उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की। बाजार में खरीदारी करते हुए, विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरुणा राय ने दुकानदारों, नागरिकों, शहरवासियों और ग्रामीण अंचलों से आए लोगों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधायक परिवार अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा से मेन रोड बड़ा बाजार, चरखा लाइन, सराफा बाजार, गांधी रोड, नमक चौराहा, सब्जी मंडी और फल बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में भी पहुंचा। विधायक परिवार को अपने बीच पाकर छोटे-बड़े सभी दुकानदार खुश दिखाई दिए। कई दुकानदारों ने सामग्री का पैसा लेने से भी इनकार कर दिया, लेकिन विधायक परिवार ने सभी को भुगतान किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक परिवार ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय बाजार से खरीदारी करने पर जोर दिया। विधायक सुदेश राय ने बाजार की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर दुकानदारों से जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे त्योहारों पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने से छोटे व्यापारियों को सीधे तौर पर लाभ होता है।
समाचार
विधायक परिवार ने की दीपावली की खरीदारी
6 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे
