दमोह में फ्रिज ब्लास्ट के बाद मकान में आग, पंखा और घरेलू सामान जला
दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में महाकाली चौक के पास ठाकुर परिवार के मकान में मंगलवार देर रात आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। रात करीब 2 बजे फ्रिज में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़क गई। परिवार की महिलाओं ने आग देखकर शोर मचाया, जिसके बाद सभी सदस्य बाहर निकले। पीड़ित महिला आशा सिंह ने बताया कि वह पहली मंजिल से नीचे आईं तो किचन में रखे फ्रिज में आग लगी हुई थी। इसी दौरान फ्रिज में ब्लास्ट भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के साथ घर में रखा एलपीजी सिलेंडर भी बाहर निकाला।
