उज्जैन में दो दिवसीय उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026 का रविवार शाम को समापन हुआ। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित समारोह में कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्मों को सम्मानित किया गया। विश्व संवाद केंद्र मालवा और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में देशभर से आई 40 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। फिक्शन श्रेणी में अंबर वर्मा की ‘लता की रसोई’ को प्रथम पुरस्कार मिला, वहीं राहुल विद्यार्थी को द्वितीय और आकाश मनोहर की ‘ट्यून ऑफ लाइफ’ को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। नॉन-फिक्शन श्रेणी में संजीव सोनी की ‘रणसिंघा’ प्रथम और रणवीर सिंह की ‘बाबा डालू’ द्वितीय स्थान पर रही। अन्य पुरस्कारों में ‘आप आपकी सुरक्षा, आपकी जिम्मेदारी’ के लिए रोहन जैन को बेस्ट फिल्म (एडवर्टाइजमेंट), ‘सिसक’ के लिए महक वाधवानी को बेस्ट अभिनेत्री, ‘चालीसा’ के लिए क्षितिज पवार को बेस्ट अभिनेता और ‘संकट मोचन’ के लिए आशुतोष मिश्रा को बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार मिला।
समाचार
कला, संस्कृति और समाज पर आधारित फिल्मों को उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में सम्मान
6 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे
कला, संस्कृति और समाज पर आधारित फिल्मों को उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में सम्मान
साझा करेंWhatsApp
