शाहबाद रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास शिव वैष्णव महाराज ने कृष्ण- रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मथुरा प्रस्थान, कंस वध, उज्जैन में संदीपनि ऋषि के आश्रम में विद्या ग्रहण, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका स्थापना और कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का संगीतमय वर्णन किया। कथा के दौरान भजनों से पंडाल गूंजता रहा और मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तिमय हो गया। कथा वाचिका सिया किशोरी ने भागवत पुराण एवं कथा व्यास का पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया। कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
समाचार
खाटू श्याम मंदिर में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग, भक्तिमय हुआ माहौल
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे

खाटू श्याम मंदिर में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग, भक्तिमय हुआ माहौल
