बलराम कृषि महोत्सव अन्नदाताओं के लिए संवाद का उत्सव साबित हुआ है। किसान समुदाय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस नवाचारी पहल के प्रति उत्साह दिखाते हुए सराहना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं सभी जिलों में महोत्सव में भाग लिया या किसानों से वर्चुअल संवाद किया। यह प्रदेश का पहला इतने बड़े पैमाने का किसान संवाद अभियान है, जो 15 जुलाई से इंदौर से शुरू हुआ था। इसके समापन का गरिमापूर्ण आयोजन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होना प्रस्तावित है। इन चार महीनों में सभी जिलों में किसानों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजनों में किसानों के व्यापक हित में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया। 16 प्रमुख विभागों ने कृषि से जुड़ी अपनी भागीदारी सक्रिय रूप से निभाई। उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, ऊर्जा, खाद्य और राजस्व विभाग इस अभियान में शामिल रहे। खेती से लेकर प्रसंस्करण, विपणन और मूल्यसंवर्धन तक हर स्तर पर सहयोग दिया गया। गांव से सब्जियां और दूध लाने में मोटरसाइकिल का उपयोग करने वाले किसानों को हेलमेट दिए गए। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी किसानों के साथ खेती के आधुनिक तौर-तरीके साझा किए।
समाचार
अन्नदाताओं से संवाद का उत्सव बना बलराम कृषि महोत्सव
16 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे
