नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश की लाड़ली बहनों को आर्थिक संबल की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही ग्राम में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 41वीं किश्त की राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये के मान से आर्थिक सहायता अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। नवरात्रि के दौरान महिलाओं को मिलने वाला यह आर्थिक संबल महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगा। महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को मजबूत कर रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में निरंतर सुधार करना तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को सशक्त करना है।
समाचार
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को आर्थिक सौगात
13 अक्टूबर 2026 को 11:47 pm बजे
