गुना जिला अस्पताल में एक बार फिर अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। राघौगढ़ के बोरखेड़ी गांव की कृष्णाबाई अपने दिव्यांग भाई जगदीश को इलाज के लिए लेकर पहुंची थी। दिव्यांग होने के कारण जगदीश को चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती है। कृष्णाबाई का दावा है कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें भाई को वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला। ऐसे में उन्हें मजबूरन अपने दिव्यांग भाई को कंधे पर बैठाकर वार्ड तक ले जाना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों को तत्काल सहायता न मिलने की स्थिति चिंताजनक है।
समाचार
अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर दिव्यांग भाई को पीठ पर ले जाने को मजबूर हुई बहन
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे
