दिग्विजय सिंह के बयान पर सज्जन वर्मा का पलटवार, बोले- कमलनाथ जितने दोषी, उतने ही दिग्विजय
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार गिरने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान दिया कि कांग्रेस सरकार के पतन के लिए कमलनाथ जिम्मेदार थे। इस बयान पर मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में अन्य मुद्दों पर एकजुट है, दिग्विजय सिंह का यह बयान पार्टी हित में नहीं है। सज्जन सिंह वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के हर फैसले में दिग्विजय सिंह की बराबर की भूमिका और दखलअंदाजी होती थी।
