धनतेरस पर सीहोर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का शहरवासियों ने किया भावभीना सम्मान
सीहोर। धनतेरस के पावन अवसर पर आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी के प्रत्यक्ष स्वरूप माने जाने वाले नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का शहरवासियों ने भावभीना सम्मान किया। नागरिकों ने चिकित्सकों का वंदन कर उनसे उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु का आशीष प्राप्त किया और धनवंतरी तेरस की मंगलकामनाएं भेंट कीं। वरिष्ठ व युवा चिकित्सकों का भावभीना अभिनंदन डॉ. बीके चतुर्वेदी के निवास पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बीके चतुर्वेदी, डॉ. एलएन नामदेव, डॉ. आरके खरे एवं युवा चिकित्सक डॉ. गगन नामदेव का नागरिक अभिनंदन किया गया।
