स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन प्रक्रिया को लेकर चल रहे विरोध के बीच पटवारियों पर की गई कार्रवाई से नाराज गुना जिले के पटवारी बुधवार को लामबंद हो गए। प्रांतीय पटवारी संघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में पटवारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने बैठकर धरना दिया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो जिलेभर के पटवारी पूर्ण रूप से कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे
संघ का कहना है कि प्रदेशभर के पटवारी स्वामित्व रजिस्ट्री में स्वयं को विक्रेता बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। गुना जिला प्रशासन ने परिवीक्षाधीन पटवारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से सेवा समाप्ति के नोटिस भेजे, जिसके बाद जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह किरार सहित पटवारी ललित मोहन शर्मा, विजय सिंह भील और मेहरबान भील को निलंबित कर दिया गया।
स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन प्रक्रिया के विरोध में की गई कार्रवाई से नाराज गुना जिले के पटवारी बुधवार को लामबंद हो गए। प्रांतीय पटवारी संघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में पटवारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने बैठकर धरना दिया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो जिलेभर के पटवारी पूर्ण रूप से कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ का कहना है कि प्रदेशभर के पटवारी स्वामित्व रजिस्ट्री में स्वयं को विक्रेता बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। प्रांतीय पटवारी संघ जिला गुना के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह किरार एवं सचिव सौरभ बंसल की ओर से कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में यह बात कही गई। संघ का दावा है कि अन्य 43 जिलों की तरह गुना में भी स्वामित्व रजिस्ट्री की संख्या शून्य है और प्रदेश स्तर पर इस कार्य का विरोध चल रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पूरे प्रदेश में विरोध जारी होने के बावजूद गुना जिला प्रशासन ने परिवीक्षाधीन पटवारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से सेवा समाप्ति के नोटिस भेजे। इसके बाद बिना पर्याप्त प्रक्रिया अपनाए जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह किरार सहित पटवारी ललित मोहन शर्मा, विजय सिंह भील और मेहरबान भील को निलंबित कर दिया गया। संघ ने इस कार्रवाई को एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताया है। पटवारियों ने धरने के दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए निलंबित पटवारियों को तत्काल बहाल करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि निलंबन वापस लेने और उनकी मांगों पर तत्काल निर्णय लिया जाए। गुना जिले के पटवारियों ने विरोधस्वरूप सभी शासकीय व्हाट्सएप समूहों से बाहर होने की बात भी ज्ञापन में कही है। प्रांतीय पटवारी संघ भोपाल और मध्य प्रदेश पटवारी संघ की संयुक्त बैठक के बाद तीन दिवसीय सामूहिक हड़ताल का निर्णय लिया गया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि कार्रवाई वापस नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। पटवारियों ने देवास जिले में चार पटवारियों की सेवा समाप्त किए जाने की कार्रवाई का भी विरोध किया। यह घटनाक्रम स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन प्रक्रिया को लेकर चल रहे विरोध के बीच हुआ है।

