मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उन्हें नकार दिया है और भविष्य में भी जनता ही उनका हिसाब करेगी। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया। यह पदयात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंची, जहां जनसभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस यात्रा की कमान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संभाली। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव और मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
समाचार
मुख्यमंत्री यादव का कांग्रेस-राहुल पर तीखा प्रहार
30 अक्टूबर 2026 को 11:24 pm बजे
