मध्य प्रदेश की राजधानी बड़ी में रहवासी क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम एक बार फिर एक्शन मोड़ में आ गया है। लंबी सुस्ती के बाद सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से 5 दिन पहले निगम ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम ने शहरभर में नियमों का उल्लंघन कर चल रहे 97 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। पिछले लंबे समय से रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों को लेकर प्रशासन की सुस्त कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। निगम की कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही रात में सील प्रतिष्ठान दोबारा खुल जाते थे। इस लापरवाही को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी। अब सुप्रीम कोर्ट में 23 नवंबर को इस मामले की सुनवाई होनी है। भारी पुलिस बल के साथ निगम अमले ने 97 व्यावसायिक इकाइयों को ताले लगाए। 730 संचालकों को कड़े नोटिस भी थमाए गए हैं।
समाचार
रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर बड़ी में फिर कार्रवाई
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे

रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर बड़ी में फिर कार्रवाई
