ओंकार मठ से संगम घाट तक राजस्व और नगर परिषद का संयुक्त अभियान चला
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। ओंकार मठ आश्रम से संगम घाट तक राजस्व विभाग और नगर परिषद के अमले ने संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में करीब 15 मकानों और दुकानों के अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार उदय मंडलोई और नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अमले ने परिक्रमा मार्ग पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जे हटाए। इसका उद्देश्य मार्ग को व्यवस्थित और सुगम बनाना है।

