प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर जनजातीय समाज के नायकों को राष्ट्रीय पहचान और सम्मान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है, जो नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प है
देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की रक्षा में जनजातीय समाज का अतुलनीय योगदान रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज ने स्वतंत्रता, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्र की रक्षा में विशेष भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, दुर्गावती, भीमा नायक, खाज्या नायक, शंकर शाह, रघुनाथ शाह और वीर नारायण सिंह जैसे जनजातीय महापुरुषों ने विदेशी आक्रांताओं और अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के विरुद्ध अदम्य साहस से संघर्ष किया। जनजातीय क्रांतिवीरों के संघर्ष और बलिदान को देश के इतिहास में उचित स्थान दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
