खंडवा के नवनिर्मित नगर निगम भवन का 16.97 करोड़ रुपए की लागत से लोकार्पण हुआ, नागरिकों को एक परिसर में सेवाएं मिलेंगी
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर राज्यस्तरीय सम्मेलन हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए संकल्पित है। जनजातीय समाज का गौरव, स्वाभिमान, संस्कृति और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता है। सरकार जनजातीय वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उनके कल्याण और समृद्धि के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को खंडवा में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आयोजित हुआ। इससे पहले उन्होंने नगर निगम खंडवा के नवनिर्मित पांच मंजिला कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 16.97 करोड़ रुपए की लागत से 30 हजार वर्गफीट भूमि पर बनाया गया है। भवन में नगर निगम की विभिन्न शाखाओं को एक ही परिसर में संचालित किया जाएगा। इससे नागरिकों को अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने जन, जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनके बलिदान ने पूरे देश को प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 से 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
सिंचाई और बिजली उत्पादन में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों की निःशुल्क रजिस्ट्री की है। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जनजातीय विद्यार्थियों को अधिकारी बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए के विशेष प्रशिक्षण पैकेज की मंजूरी की जानकारी दी।
