आज के दौर में स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारी याददाश्त को सुस्त कर दिया है, जिससे छोटे-छोटे फोन नंबर याद रखना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में छात्रों और हर उम्र के लोगों के लिए प्राचीन पारंपरिक तकनीकें फिर से चर्चा में हैं, जिनका इस्तेमाल सदियों पहले लोग भारी भरकम जानकारी याद रखने के लिए करते थे। ग्रीक 'मेमोरी पैलेस' से लेकर जापानी निन्जा और ऑस्ट्रेलियाई जनजातियों के ये अनोखे नुस्खे सीखने की क्षमता को कई गुना बढ़ा सकते हैं। भोपाल में डॉ. समीक्षा साहू, मनोचिकित्सक बताती हैं कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को दृश्यों और स्थानों से जोड़ना सीखने की प्रक्रिया को तेज करता है। जब हम अमूर्त जानकारियों को भौतिक स्थानों या शरीर के अंगों से जोड़ते हैं, तो दिमाग न्यूरल कनेक्शन तेजी से बनाता है, जिससे भूलने की प्रवृत्ति खत्म हो जाती है। ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी लोग प्राचीन काल में हजारों किलोमीटर के रास्तों और जरूरी जानकारियों को कहानियों और गीतों से याद रखते थे। आप भी अपने रोजमर्रा के किसी जाने-पहचाने रास्ते का उपयोग कर सकते हैं। रास्ते में पड़ने वाली खास जगहों को अपनी पढ़ाई से जोड़ लें, जैसे पेड़ से इतिहास की तारीख और चौराहे की दुकान से गणित का फॉर्मूला याद रख सकते हैं। जापानी निन्जा अपनी खुफिया रणनीतियों और जानकारी को याद रखने के लिए शरीर के अलग-अलग अंगों का इस्तेमाल करते थे। वे शरीर के हिस्सों को किसी संख्या, कोड या सूचना का संकेत बना लेते थे और उन्हें क्रम से दोहराकर बिना डायरी के सब कुछ याद रखते थे।
समाचार
याददाश्त तेज करने के पुराने तरीके
28 अक्टूबर 2026 को 10:18 pm बजे

याददाश्त तेज करने के पुराने तरीके
