भोपाल मास्टर प्लान ड्राफ्ट: 13 हजार आपत्तियों पर 16 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के मसौदे पर आई आपत्तियों पर 16 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। करीब 13 हजार आपत्तियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से सुना जाएगा। गुरुवार को सांसद आलोक शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुनवाई को लेकर चर्चा की गई। 25 अक्टूबर तक आपत्तियां ली गई थीं, जिनमें 13 हजार से अधिक प्राप्त हुईं। हालांकि, करीब 3 हजार आपत्तियां ऐसी थीं जो एक से अधिक बार दर्ज कराई गईं, इसलिए उन्हें हटा दिया गया। अब आपत्तियों की कुल संख्या करीब 13 हजार हो गई है, जिनकी सुनवाई 16 नवंबर से शुरू होगी। वहीं, मिसरोद के रहवासियों ने 45 मीटर सड़क हटाने की मांग उठाई है।
