उज्जैन के बहादुरगंज इलाके में एक परिवार पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हमला हुआ। पड़ोसी कृष्ण भारती पर 6 साथियों के साथ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और स्विफ्ट डिजायर कार के कांच फोड़ने का आरोप है। पीड़ित परिवार ने यह भी दावा किया है कि हमलावरों ने एक साल के बच्चे को उठाने और बंदूक से जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आईपीड़ित कुसुम राठौर के अनुसार, यह विवाद रक्षाबंधन से करीब तीन दिन पहले शुरू हुआ था, जब कृष्ण भारती उनके घर की छत पर चढ़ गया था। परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद युवक ने माफी मांगी थी। परिवार का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद से कृष्ण भारती उन्हें लगातार धमकियां दे रहा था। उसके बेटे को फोन और मैसेज पर गालियां दी जा रही थीं। कुसुम राठौर ने बताया कि घटना वाली रात परिवार पुलिस से बात करके ही घर लौटा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया था और सुबह थाना प्रभारी से मिलने को कहा था। जैसे ही परिवार घर का गेट बंद कर रहा था, कृष्ण भारती अपने 6 साथियों के साथ वहां पहुंचा। परिवार के मुताबिक, कुछ हमलावरों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और उनके हाथों में चाकू थे। आरोप है कि कृष्ण भारती और उसके साथियों ने घर के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने कुछ महीने पहले खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार के भी कांच तोड़ दिए। परिवार ने बताया कि उस वक्त उनका एक साल का पोता घर के दरवाजे पर ही मौजूद था। परिवार ने पुलिस से कृष्ण भारती और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
समाचार
पड़ोसी ने साथियों संग घर पर हमला बोला
6 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे

पड़ोसी ने साथियों संग घर पर हमला बोला
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
