भोपाल स्थित ऐशबाग अंडरब्रिज बंद होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले कुछ ही सेकंड में लोग इधर से उधर चले जाते थे, लेकिन अब यह सफर मिनटों और करीब तीन किलोमीटर लंबा हो गया है। इसे लेकर मंगलवार को कई लोग जनसुनवाई में पहुंचे। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और अपनी समस्या बताई। जनसुनवाई में अवगत कराया गया कि ऐशबाग अंडरब्रिज बंद होने के कारण स्थानीय रहवासियों, व्यापारियों, यात्रियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। मुख्य मार्गों पर दिनभर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहता है, जिससे सफर लंबा हो गया है। एडीएम सुमित पांडे को इस संबंध में एक आवेदन भी सौंपा गया।
समाचार
ऐशबाग अंडरब्रिज बंद होने से बढ़ी परेशानी, जनसुनवाई में पहुंचे लोग
13 अक्टूबर 2026 को 11:47 pm बजे

ऐशबाग अंडरब्रिज बंद होने से बढ़ी परेशानी, जनसुनवाई में पहुंचे लोग
साझा करेंWhatsApp
