प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता देकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। जैतहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 04 निवासी लालू प्रसाद चर्मकार इस योजना का एक सफल उदाहरण हैं, जो फेरी लगाकर इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की बिक्री लालू प्रसाद चर्मकार के लिए आय का मुख्य स्रोत है, और वे अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते थे। पर्याप्त पूंजी की कमी के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के बारे में पता चला।
समाचार
सरकारी योजना से मिला ऋण, लालू प्रसाद ने व्यवसाय को दी नई उड़ान
14 अक्टूबर 2026 को 11:19 pm बजे

सरकारी योजना से मिला ऋण, लालू प्रसाद ने व्यवसाय को दी नई उड़ान
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया


