सीईओ अश्विनी कुमार सिंह को तीन साल की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद भावभीनी विदाई दी गई
प्रशासनिक सेवा को केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व समझकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। शासकीय सेवा में पदस्थ प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को एक दिन सेवानिवृत्त होना है, लेकिन अपने कार्यकाल में ऐसा कार्य करना चाहिए कि सेवानिवृत्ति के बाद भी लोग आपके कार्यों को याद रखें। यही प्रत्येक शासकीय कर्मचारी की वास्तविक पूंजी है। यह विचार प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने जनपद पंचायत कार्यालय बटियागढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अश्वनी कुमार सिंह ने जनपद पंचायत बटियागढ़ में अपने तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक विकास कार्यों को गति दी। ग्राम पंचायतों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराने के साथ ही स्वच्छता एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने लगातार सरपंचों, सचिवों और कर्मचारियों को विकास कार्यों के प्रति प्रेरित किया। अपनी मिलनसार कार्यशैली और सहज व्यवहार के चलते उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष स्थान बनाया। राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि पद और जिम्मेदारियां अस्थायी हैं, लेकिन व्यक्ति द्वारा किए गए अच्छे कार्य और जनता के प्रति उसका व्यवहार हमेशा याद रखा जाता है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन सेवा भावना के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जिस भी पद पर पदस्थ हैं, यदि उस पद के साथ न्याय करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो लोग आपको निश्चित रूप से याद रखेंगे। कोई भी व्यक्ति किसी पद पर स्थायी नहीं रहता। पद से जाना निश्चित है, लेकिन कब जाना होगा, यह किसी को पता नहीं होता। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने समारोह को बेहद भावुक क्षण बताते हुए कहा कि अश्वनी कुमार सिंह के तीन वर्षों के कार्यकाल में एक भी शिकायत सामने नहीं आना उनकी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे सीईओ का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा को नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा मानकर कार्य करना चाहिए। राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि शासकीय सेवा में पदस्थ प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को एक दिन सेवानिवृत्त होना है। इसलिए अपने कार्यकाल में ऐसा कार्य करना चाहिए कि सेवानिवृत्ति के बाद भी लोग आपके कार्यों को याद रखें। उन्होंने कहा कि सीईओ अश्वनी कुमार सिंह ने जनपद पंचायत बटियागढ़ में अपने तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक विकास कार्यों को गति दी। वे लगातार सरपंचों, सचिवों और कर्मचारियों को विकास कार्यों के प्रति प्रेरित करते रहे। पटेल ने कहा पद और जिम्मेदारियां अस्थायी हैं, लेकिन व्यक्ति द्वारा किए गए अच्छे कार्य और जनता के प्रति उसका व्यवहार हमेशा याद रखा जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा यह बेहद भावुक क्षण है।
