भोपाल में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मिसरोद थाने के टीआई रतन सिंह परिहार का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में टीआई प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और गालियां देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को धमकाते हुए 'यही कूट दूंगा' जैसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी संगठनों और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि पुलिस द्वारा 'जोहार' कहने पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करना गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'जोहार' आदिवासी संस्कृति, पहचान और सम्मान का प्रतीक है, जो प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।
समाचार
भोपाल: आदिवासी छात्रों को गाली देने वाले टीआई निलंबित, उमंग सिंघार ने की एफआईआर की मांग
14 अक्टूबर 2026 को 11:19 pm बजे

भोपाल: आदिवासी छात्रों को गाली देने वाले टीआई निलंबित, उमंग सिंघार ने की एफआईआर की मांग
साझा करेंWhatsApp
